Latest

क्या आपको भी घर के सीलिंग फैंस को साफ करना देख झंझट का काम लगता है तो लिए जाने विनेगर का उसे करके आप कैसे इन्हें साफ कर सकते हैं

क्या आपको भी घर के सीलिंग फैंस को साफ करना देख झंझट का काम लगता है तो लिए जाने विनेगर का उसे करके आप कैसे इन्हें साफ कर सकते हैं
सिरका एक नेचुरल क्लीनर के तौर पर काम करने वाला अच्छा सफाई एजेंट है। यह न केवल कीटाणुओं को मारता है, बल्कि चीजों को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। खास बात यह है कि विनेगर को आप कई तरीकों से इस्तेमाल करके अपने सफाई के काम को आसान बना सकते हैं। दरअसल, आज हम आपको यहां विनेगर का इस्तेमाल करके सीलिंग फैन को साफ करने के कुछ टिप्स बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि सिरके का उपयोग करके आप कैसे अपने सीलिंग फैन को साफ कर सकते हैं।

पहला तरीका- सिरका और पानी का घोल

सीलिंग फैन को साफ करने के लिए सबसे आसान तरीका है- सिरका और पानी के घोल का उपयोग करना। इसके लिए आपको सफेद सिरका, पानी, स्प्रे बोतल और माइक्रोफाइबर कपड़े की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सिरका और पानी लेकर उसे मिलाएं। इस घोल को सीलिंग फैन के ब्लेड पर स्प्रे करें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। फिर एक माइक्रोफाइबर कपड़े से ब्लेड को अच्छी तरह से पोंछ कर साफ कर लें।

क्या आपको भी घर के सीलिंग फैंस को साफ करना देख झंझट का काम लगता है तो लिए जाने विनेगर का उसे करके आप कैसे इन्हें साफ कर सकते हैं

दूसरा तरीका- सिरका और बेकिंग सोडा का पेस्ट

सफेद सिरका और बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर भी आप फैन की पंखियों को साफ कर सकतेहैं। इसके लिए आपको एक कटोरे में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेना है और उसमें थोड़ा सा सिरका मिलाना है। एक पेस्ट तैयार हो जाएगा। अब इस पेस्ट को पुराने टूथब्रश की मदद से सीलिंग फैन के ब्लेड पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। फिर एक गीले सॉफ्ट कपड़े से पोंछ लें। आखिर में सूखे कपड़े से पोंछ दें।

तीसरा तरीका- सिरका और डिश सोप

सिरका और डिश सोप की मदद से क्लीनर बनाकर भी आप सीलिंग फैन की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक स्प्रे बोतल में थोड़ा सा सिरका, डिश सोप और पानी लेकर मिलाना है। इस घोल को सीलिंग फैन के ब्लेड पर स्प्रे करके कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। फिर एक माइक्रोफाइबर कपड़े से ब्लेड को अच्छी तरह से पोंछ लें। यह बिल्कुल नए जैसा चमकने लगेगा।

चौथा तरीका- सिरका और नींबू का रस

सफेद सिरका और नींबू के रस का मिश्रण भी आपके सीलिंग फैन को चमकाने में मदद करता है। इसके लिए आपको एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सिरका, नींबू का रस और पानी लेकर मिला लेना है। इस घोल को सीलिंग फैन के ब्लेड पर स्प्रे करके कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। फिर एक माइक्रोफाइबर कपड़े से ब्लेड को अच्छी तरह से पोंछ लें। पंखियों को और भी ज्यादा चमकाने के लिए आप इसमें कोकोनट ऑयल भी लगा सकते हैं।

Back to top button