Monday, April 20, 2026
Latest:
FEATURED

DMK उम्‍मीदवार कनिमोझी के घर पर इनकम टैक्‍स का छापा

तमिलनाडु। डीएमके उम्‍मीदवार कनिमोझी के घर पर इनकम टैक्‍स का छापा
मंगलवार की शाम को भी इनकम टैक्‍स विभाग ने छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार यहां डीएमके उम्मीदवार कनिमोझी रुकी हुईं थीं।

चेन्‍नई, एनएनआइ। तमिलनाडु में इनकम टैक्‍स विभाग की ओर से लगातार छापेमारी चल रही है। मंगलवार की शाम को भी इनकम टैक्‍स विभाग ने छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार यहां डीएमके उम्मीदवार कनिमोझी रुकी हुईं थीं।

रेड की खबर के बाद घटनास्‍थल पर डीएमके कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। इनकम टैक्‍स विभाग ने यह कार्रवाई तमिलनाडु में की है। बता दें कि तमिलनाडु में दो दिन बाद 18 अप्रैल को मतदान होना है। कनिमोझी राजसभा सांसद और डीएमके प्रमुख एमके स्‍टालिन की बहन हैं।

एमके स्‍टालिन ने छापे की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा के घर पर करोड़ों रुपये रखें हैं मगर वहां क्‍यों नहीं छापा पड़ रहा है। उन्‍होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आइटी, सीबीआइ और अब चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। यह सब इसलिस हो रहा क्‍योंकि उन्‍हें हारने का डर सता रहा है।

दूसरे चरण के लिए यहां लोकसभा की 39 सीटों के साथ विधानसभा की 18 सीटों पर चुनाव होना है। आयकर विभाग के छापे अब यहां एक मुद्दे के रूप में उभर सकता है। बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट के लिए चुनाव रद किया जा चुका है। यहां भारी मात्रा में नकद बरामद होने के बाद राष्‍ट्रपति की अनुमति से चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है।

विगत कुछ दिनों से लगातार आयकर विभाग के छापे मीडियो में सुर्खियां बटोर रहे हैं। विपक्षी दल इसके बहाने सत्‍ता पक्ष पर तरह-तरह के आरोप लगा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply