katni

दीपावली परस्पर खुशियों को बांटने का महापर्व है-डा एसके चांडक

कटनी। अखिल भारत वर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का दीपावली मिलन महोत्सव गत दिवस होटल सत्कार पन्ना तिराहा में विविध सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया।

दीपावली मिलन महोत्सव में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं वरिष्ठ समाज सेवी डा एसके चांडक के मुख्यातिथ्य एलं वरिष्ठ समाजसेवी श्री भगवान दास माहेश्वरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम गरिमापूर्ण माहौल में सानंद आयोजित किया गया।कार्यक्रम में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने शिरकत की।।
दीपावली मिलन महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा एस के चांडक ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस मौके पर डा चांडक ने कहा कि
दीपावली का यह पर्व आपसी सदभाव मिलन का खुशियों का महत्वपूर्ण पर्व है।अब समय आ गया है कि समाज के लिये सहयोग मदद करे सामाजिक गतिविधियों को एकजुटता के साथ निभाये।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे
भगवान दास माहेश्वरी ने कहा कि अखिल भारत वर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन समय समय पर कार्यक्रम को आयोजित कर समाज में निरंतर सक्रिय है।श्री शरद सरावगी सामाजिक गतिविधियों में हमेशा शानदार भूमिका का निर्वाह कर रहे है।दीपावली पर्व एक दूसरों को खुशियां बांटने का पर्व है।

 

अखिल भारत वर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन कटनी शाखा के अध्यक्ष श्री शरद सरावगी ने कहा कि दीपावली मिलन महोत्सव से हम सभी एकजुट होकर समाजहित में समाज के उत्थान के लिये कार्य करने की भूमिका बनाये।समाज के निचले तबके के लोग प्रतिभावान छात्रों कलाकारों का मनोबल बढाने का कार्य करें।श्री सरावगी ने कहा कि दीपावली में हर घर रोशनी से जगमग रहे यही शुभकामनाएं।

राजस्थानी मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष सुनीता रमेश अग्र वाल राजस्थानी मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पवन बजाज सम्मेलन सचिव अजय सरावगी माहेश्वरी मंडल के विनोद जी माहेश्वरी संपत गट्टानी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में श्याम माहेश्वरी वेंकट सोमानी सुरेश अग्रवाल नारायण बजाज लाला सिंघानिया सुबोध सिंघानिया श्रीकांत बजाज डा रामगोपाल बजाज महिला मंडल की सभी सदस्य प्रकाश भौमिया की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।दीपावली मिलन समारोह में सभी स्वादिष्ट लजीज व्यंजनों
भोजन का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री शरद सरावगी ने किया तथा श्री अजय सरावगी ने सभी उपस्थित जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Back to top button