Latest

कांग्रेस विधायक के पोते का अपहरण, पुलिस की मुस्तैदी से सुरक्षित मिला दिव्यम

कांग्रेस विधायक के पोते का अपहरण, पुलिस की मुस्तैदी से सुरक्षित मिला दिव्यम

कांग्रेस विधायक के पोते का अपहरण, पुलिस की मुस्तैदी से सुरक्षित मिला दिव्यम। बेगमगंज के ग्राम पलोहा से गुरुवार सुबह रहस्यमय ढंग से लापता हुए कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के दो वर्षीय पोते दिव्यम पटेल को पुलिस ने छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। इस सनसनीखेज अपहरण कांड में पुलिस ने तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने मिलकर दिव्यम का अपहरण किया था। इनमें से एक को पुलिस ने बेगमगंज से गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपी मासूम को लेकर तामिया पहुंचे थे। पुलिस ने तामिया से ही दोनों को दिव्यम सहित पकड़ा।

Back to top button