FEATUREDLatest

मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा, नितिन गडकरी फिर परिवहन जयशंकर विदेश,शिवराज कृषि मंत्री

शिवराज सिंह को कृषि मंत्री बनाया गया है। मोदी सरकार में मंत्रियों को विभागों के बंटवारे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. देश की नई सरकार में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी जेपी नड्डा और शिवराज टॉप फाइव में हैं. नितिन गडकरी को फिर से परिवहन मंत्री बनाया गया. हर्ष मल्होत्रा और अजय टम्टा को उनके विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है। शिवराज सिंह को कृषि, मनोहर खट्टर को ऊर्जा तथा श्रीपद नायक को इसी विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया। खट्टर के पास शहरी विकास भी रहेगा। चिराग पासवान खेल मंत्री बनाया गया है।

नितिन गडकरी सड़क और परिवहन मंत्री
जेपी नड्डा स्वास्थ्य मंत्री
शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्री
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री
एस जयशंकर विदेश मंत्री
मनोहर लाल खट्टर शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री
जीतनराम मांझी MSME मंत्री
श्रीपद नाईक ऊर्जा राज्य मंत्री
अजय टम्टा परिवहन राज्य मंत्री
तोखन साहू शहरी विकास राज्य मंत्री
हर्ष मल्होत्रा परिवहन राज्य मंत्री
सर्बानंद सोनोवाल शिपिंग और पोर्ट मंत्री
अश्विनी वैष्णव सूचना और प्रसारण मंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावत कल्चर और टूरिज्म मंत्री
चिराग पासवान खेल मंत्री

 

एस जयशंकर फिर बने विदेश मंत्री, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय!

नई मोदी सरकार में एस जयशंकर फिर से विदेश मंत्री बनाए गए हैं. वहीं अश्विनी वैष्णव को दोबारा से रेल मंत्रालय दिया गया है. यह जानकारी फिलहाल सूत्रों के जरिए बाहर आई है. सरकार की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

 

नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनी एनडीए सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. नागपुर से सांसद नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, हर्ष मल्होत्रा और अजय टमटा को सडक परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार गया है. विदेश मंत्रालय एस जयशंकर के पास ही रहेगा. जयशंकर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी विदेश मंत्री थे. गृह मंत्रालय की कमान अमित शाह के हाथों में ही होगी. इससे पहले भी वो गृह मंत्री थे.

नेता कौन सा मंत्रालय मिला?
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे, अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री
अमित शाह गृह एवं सहकारिता मंत्री
नितिन गडकरी सड़क और परिवहन मंत्री
जेपी नड्डा स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्री
शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री
निर्मला सीतारमण वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्री
एस जयशंकर विदेश मंत्री
मनोहर लाल खट्टर शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री
एचडी कुमारस्वामी भारी उद्योग और स्टील मंत्री
पीयूष गोयल कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री
जीतनराम मांझी MSME मंत्री
राजीव रंजन (ललन सिंह) पंचायती राज मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
सर्बानंद सोनोवाल बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री
वीरेंद्र खटीक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
राममोहन नायडू सिविल एविएशन मंत्री
प्रहलाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
जुएल उरांव जनजातीय मामलों के मंत्री
गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्री
अश्विनी वैष्णव रेल, सूचना और प्रसारण मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री
भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावत कल्चर और टूरिज्म मंत्री
अन्नपूर्णा देवी यादव महिला एवं बालविकास मंत्री
किरेन रिजिजू संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्री
मनसुख मांडविया श्रम और रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री
जी किशन रेड्डी कोयला और खान मंत्री
चिराग पासवान फूड प्रोसेसिंग मंत्री
सीआर पाटिल जल शक्ति मंत्री

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम