मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा, नितिन गडकरी फिर परिवहन जयशंकर विदेश,शिवराज कृषि मंत्री

cabinet meeting in pm house

शिवराज सिंह को कृषि मंत्री बनाया गया है। मोदी सरकार में मंत्रियों को विभागों के बंटवारे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. देश की नई सरकार में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी जेपी नड्डा और शिवराज टॉप फाइव में हैं. नितिन गडकरी को फिर से परिवहन मंत्री बनाया गया. हर्ष मल्होत्रा और अजय टम्टा को उनके विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है। शिवराज सिंह को कृषि, मनोहर खट्टर को ऊर्जा तथा श्रीपद नायक को इसी विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया। खट्टर के पास शहरी विकास भी रहेगा। चिराग पासवान खेल मंत्री बनाया गया है।

नितिन गडकरीसड़क और परिवहन मंत्री
जेपी नड्डास्वास्थ्य मंत्री
शिवराज सिंह चौहानकृषि मंत्री
निर्मला सीतारमणवित्त मंत्री
एस जयशंकरविदेश मंत्री
मनोहर लाल खट्टरशहरी विकास और ऊर्जा मंत्री
जीतनराम मांझीMSME मंत्री
श्रीपद नाईकऊर्जा राज्य मंत्री
अजय टम्टापरिवहन राज्य मंत्री
तोखन साहूशहरी विकास राज्य मंत्री
हर्ष मल्होत्रापरिवहन राज्य मंत्री
सर्बानंद सोनोवालशिपिंग और पोर्ट मंत्री
अश्विनी वैष्णवसूचना और प्रसारण मंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावतकल्चर और टूरिज्म मंत्री
चिराग पासवानखेल मंत्री

 

एस जयशंकर फिर बने विदेश मंत्री, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय!

नई मोदी सरकार में एस जयशंकर फिर से विदेश मंत्री बनाए गए हैं. वहीं अश्विनी वैष्णव को दोबारा से रेल मंत्रालय दिया गया है. यह जानकारी फिलहाल सूत्रों के जरिए बाहर आई है. सरकार की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

 

इसे भी पढ़ें-  ठेकेदारों की ब्लैकलिस्टिंग में ग्वालियर प्रदेश में नंबर-1: अकेले ग्वालियर संभाग के 25 मामले, नगर निगम ग्वालियर पर 24% का कब्ज़ा

नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनी एनडीए सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. नागपुर से सांसद नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, हर्ष मल्होत्रा और अजय टमटा को सडक परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार गया है. विदेश मंत्रालय एस जयशंकर के पास ही रहेगा. जयशंकर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी विदेश मंत्री थे. गृह मंत्रालय की कमान अमित शाह के हाथों में ही होगी. इससे पहले भी वो गृह मंत्री थे.

नेताकौन सा मंत्रालय मिला?
नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे, अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए
राजनाथ सिंहरक्षा मंत्री
अमित शाहगृह एवं सहकारिता मंत्री
नितिन गडकरीसड़क और परिवहन मंत्री
जेपी नड्डास्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्री
शिवराज सिंह चौहानग्रामीण विकास और कृषि मंत्री
निर्मला सीतारमणवित्त एवं कॉरपोरेट मंत्री
एस जयशंकरविदेश मंत्री
मनोहर लाल खट्टरशहरी विकास और ऊर्जा मंत्री
एचडी कुमारस्वामीभारी उद्योग और स्टील मंत्री
पीयूष गोयलकॉमर्स एवं इंडस्ट्री मंत्री
धर्मेंद्र प्रधानशिक्षा मंत्री
जीतनराम मांझीMSME मंत्री
राजीव रंजन (ललन सिंह)पंचायती राज मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
सर्बानंद सोनोवालबंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री
वीरेंद्र खटीकसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
राममोहन नायडूसिविल एविएशन मंत्री
प्रहलाद जोशीउपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
जुएल उरांवजनजातीय मामलों के मंत्री
गिरिराज सिंहकपड़ा मंत्री
अश्विनी वैष्णवरेल, सूचना और प्रसारण मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधियासंचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री
भूपेंद्र यादवपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावतकल्चर और टूरिज्म मंत्री
अन्नपूर्णा देवी यादवमहिला एवं बालविकास मंत्री
किरेन रिजिजूसंसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्री
मनसुख मांडवियाश्रम और रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री
जी किशन रेड्डीकोयला और खान मंत्री
चिराग पासवानफूड प्रोसेसिंग मंत्री
सीआर पाटिलजल शक्ति मंत्री