जिला अधिवक्ता संघ ने किया वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान,

जिला अधिवक्ता संघ ने किया वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान,
कटनी-जिला अधिवक्ता संघ, कटनी द्वारा गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद, जबलपुर के अध्यक्ष श्री राधेलाल गुप्ता जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा (फैमिली कोर्ट), न्यायाधीश श्री भास्कर यादव, विशेष न्यायाधीश श्री मित्तल साहब, श्री बुंदेला साहब, श्री गोपेश गर्ग, श्री राजेश श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार श्री नागेश शाह जी एवं अन्य न्यायाधीश उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का शॉल एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं को भी शॉल एवं पुष्पमाला पहनाकर कर सम्मानित किया गया। साथ ही नवागत अधिवक्ताओं को बैंड पहनाकर उनका स्वागत किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा—
मुख्य अतिथि श्री राधेलाल गुप्ता जी ने कहा,
“वरिष्ठ अधिवक्ता किसी भी न्याय व्यवस्था की मजबूत नींव होते हैं।
उनका अनुभव और ज्ञान नई पीढ़ी के अधिवक्ताओं के लिए मार्गदर्शक है।
अधिवक्ता समाज में न्याय, सत्य और संविधान की रक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।
ऐसे सम्मान समारोह से अधिवक्ताओं का मनोबल और अधिक सुदृढ़ होता है।”
प्रधान न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा जी ने कहा,
“न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अनुभव न्याय प्रक्रिया को सशक्त और प्रभावी बनाता है।
न्यायालय और अधिवक्ता के बीच समन्वय ही सच्चे न्याय की आधारशिला है।
ऐसे आयोजन आपसी सम्मान और विश्वास को और मजबूत करते हैं।”
जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला जी ने कहा,“जिला अधिवक्ता संघ सदैव अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान और मार्गदर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अनुभव हमारे लिए प्रेरणा और शक्ति का स्रोत है।ऐसे आयोजन अधिवक्ता परिवार में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, नवीन शुक्ला, सचिव राजकुमार तिवारी, उपाध्यक्ष संतोष संतू परोहा, सहसचिव मीत धवल, कोषाध्यक्ष निर्मल दुबे, पुस्तकालय प्रभारी संदीप नायक, एवं कार्यकारिणी सदस्य अजय जायसवाल, दुष्यंत शर्मा, मांडवी मिश्रा, मीना सिंह बघेल, नानक देवानी, सुदेश सिंह गहरवार, सुरेंद्र कुमार शुक्ला एवं समस्त अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।








