दक्षिण भारत में आफत की बारिश: तमिलनाडु-केरल समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, 60 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

barish

दक्षिण भारत में आफत की बारिश: तमिलनाडु-केरल समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, 60 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नई दिल्ली: तमिलनाडु और केरलम (केरल) सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले 24 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश का दौर आगे भी जारी रहने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरलम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, माहे, लक्षद्वीप और कराईकल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ लागू है।

60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ-साथ तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरलम और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा और कुछ स्थानों पर 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

केरलम: लगातार तीन दिनों तक ऑरेंज अलर्ट

केरलम में बारिश के कहर को देखते हुए मौसम विभाग ने जिलों के लिए रेड/ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है:

तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 24 और 25 अक्टूबर को भी अलप्पुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम समेत 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी बरकरार रहेगी। दक्षिण भारत में आफत की बारिश: तमिलनाडु-केरल समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, 60 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

तमिलनाडु: जलाशयों में बढ़ा जलस्तर, चेन्नई में मध्यम से तेज बारिश

तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही बारिश से नदियों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई इलाकों में जलभराव (Waterlogging) की स्थिति पैदा हो गई है। तूतीकोरिन, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, तेनकासी, विरुधुनगर, नीलगिरि, कोयंबटूर, मदुरै, नागपट्टिनम, कडलूर और तिरुवल्लुर समेत 20 से अधिक जिलों में बेहद भारी बारिश की संभावना है। राजधानी चेन्नई और इसके आसपास के इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मध्यम बारिश होगी, जबकि 24 और 25 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।