katniLatest

मुरैना में विकलांग बल की बैठक का आयोजन: सामाजिक समर्थन और विकास पर केंद्रित चर्चा

कटनी। विकलांग बल के निर्देशन में, विकलांग बल मध्यप्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक गत दिवस मुरैना जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विकलांग बल के उपप्रधान हेमंत सिंह कुशवाह और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरंक्षकऔर कटनी जिला के संयोजक मार्तण्ड सिंह राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम राव जी के द्वारा किया गया ।

बैठक का संचालन विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव शिवराज सिंह बघेल उर्फ सौरभ पाल द्वारा किया गया. बैठक में सर्व प्रथम बाहर के जिलों से आये अतिथिओं का माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआती चक़्कर में उपस्थित प्रदेश के सभी दिव्यांग पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया गया।

ततपश्चात विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर आगामी रणनीति की तैयारी का खुलासा किया गया । बैठक में निर्णय लिया गया कि दिव्यांगों की समस्यायों को नजदीकी से जानने हेतु प्रदेश के पदाधिकारी गण अब हर माह अलग अलग जिलों का दौरा कर उनकी समस्यायों को समझने सहित बिकलांग बल को मज़बूत करेंगे।

तथा इकत्र की गयी समस्यायों को प्रदेश शासन तक पहुंचा कर उनके निराकरण की दिशा में अपनी संपूर्ण प्रभावी ऊर्जा का सकारात्मक प्रदर्शन करेंगे।

बैठक में नवनियुक्त नर्मदापुरम संभाग प्रभारी तुलसी दास सूर्यवंशी,बैतूल जिलाध्यक्ष सेवाराम रघुवंशी,कटनी से आदित्य कुमार भूमिया ,मुरैना जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ऐडवोकेट के अलावा अन्य जिलों के पदाधिकारियों में हरिप्रसाद शर्मा,रजनीश दौनेरिया, श्रीमती कांता जोशी,सतीश चन्द्र कुशवाह,मेहरबान सिंह यादव, कालीचरण सिंह, जानकी प्रसाद शर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

बैठक का समापन व आभार प्रदर्शन स्वरूचि भोजन के उपरांत मुरैना जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ऐडवोकेट द्वारा किया गया।

Back to top button