Site icon Yashbharat.com

डिंडौरी: छात्राओं को धमकी भरे मैसेज भेजने वाला शिक्षक निलंबित, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Screenshot 20250613 161657 Chrome

डिंडौरी: छात्राओं को धमकी भरे मैसेज भेजने वाला शिक्षक निलंबित, पुलिस ने मामला दर्ज किया । छात्राओं के वाट्सएप नंबर में आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले सांदीपनी स्कूल के शिक्षक पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम मामला दर्ज कर लिया है। शिक्षक पर लगे गंभीर आरोप के बाद सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग राजेंद्र जाटव ने संबंधित शिक्षक को निलंबित करते हुए विभागीय जांच भी शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। संबंधित शिक्षक को निलंबित करते हुए बीईओ कार्यालय करंजिया अटैच कर दिया गया है।

सोमवार की दोपहर अमरपुर से लगभग आधा दर्जन छात्राएं संबंधित शिक्षक की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी वाहनी सिंह से मिलकर छात्राओं ने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। एसपी ने तुरंत मामला दर्ज करने के निर्देश देते हुए सहायक आयुक्त से भी इस गंभीर मामले को लेकर चर्चा की।

Exit mobile version