Friday, May 8, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

77वें गणतंत्र दिवस पर एसपी कार्यालय  में गरिमामय ध्वजारोहण समारोह सम्पन्न

 

77वें गणतंत्र दिवस पर एसपी कार्यालय  में गरिमामय ध्वजारोहण समारोह सम्पन्

कटनी -77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय सलामी दी गई।

इस गरिमामय अवसर पर पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने उपस्थित समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय गणतंत्र हमें संविधान में निहित मूल्यों – न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुत्व के प्रति अटूट निष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रसेवा की भावना से ओत-प्रोत होकर पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, थाना प्रभारी एवं कार्यालय पुलिस स्टाफ की गरिमामय उपस्थिति रही।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि