एनकेजे पुलिस वाहन चैकिंग के दौरान वाहन चालक के कब्जे से धारदार चाकू बरामद

कटनी-पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आदतन अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो एवं गुण्डा बदमाशो के उपर निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया है एवं चलाये जा रहे अभियान 10 बजे से 12 बजे तक सडक दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वालो विरुद्ध वाहन चैकिंग लगाने के निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में लगातार अवैध गतिविधियो एवं वाहन चैकिंग कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारत्मय गत रात्री को दुर्गाचौंक मे हमराह स्टाफ के वाहन चैकिंग लगाया गया था वाहन चैकिंग दौरान एक मोटर साईकिल क्रं. MP21MP7982 के चालक को रोका गया एवं चालक को ब्रीथ एनालाईजर से चेक किया गया जिसमे शराब का सेवन करना पाया गया एवं तलाशी लेने पर चालक से एक धारदार चाकूनुमा हथियार मिला जिससे पुलिस कब्जा लिया गया
चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम पीयूष विश्वकर्मा पिता मूलचन्द्र विश्वकर्मा जिवारा थाना वि.गढ. जिला कटनी का होना बताया चाकू के संबंध मे पूछताछ किया गया जो संतोष जनक उत्तर न देने से आरोपी के कब्जे से प्राप्त चाकू जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट एवं एम. व्ही. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी को न्यायालय पेश किया जाता है।पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका थाना प्रभारी उनि अनिल यादव, सउनि केवल उईके, प्र.आर. 304 शैलेष दमोहिया, आर. 122 राजेश काछी की रहीं l








