Site icon Yashbharat.com

दीपावली पर्व मे माधव नगर मे भारी वाहनो का मार्ग बदलने की प्रशासन से की मांग

1000975082

दीपावली पर्व मे माधव नगर मे भारी वाहनो का मार्ग बदलने की प्रशासन से की मां

कटनी -माधव नगर के समाजसेवी युवा नेता सुनील तलूजा ने शासन से मांग की है दीपावली पर्व के अवसर पर तीन दिन सुबह सात बजे से लेकर रात्री दस बजे तक माधव नगर नगर निगम उप कार्यालय से चावला चौक तक भारी चार पहिया वाहनों को रोकने के लिये प्रशासन अपनी सुविधा उपलब्ध करे क्योंकि धनतेरस से लेकर दीपावली के दिन तक पुरी मार्केट में भारी भीड़ रहती है धनतेरस से लेकर दीपावली के दिन तक लोग अपने घरों से निकालकर जरूरत के पूजा सामान खरीदने निकलते हैं जिसके कारण पूरी मार्केट में जाम की स्थिति बन जाती है भारी वाहनों के कारण कई बार तो ऐसा देखने को मिलता है जाम की स्थिति में लोगों में कई बार आपस कहा सुनी हो जाती है

 

दीपावली खुशियों का त्यौहार है प्रशासन का सहयोग लोगों को मिल जाएगा भारी चार पहिया वाहनों का आवागमन यदि दो-तीन दिन के लिए रोका जाए तो लोग सरलता से घूम कर अपनी जरूरत की सामग्री खरीदेगे और कहीं पर भी जाम की स्थिति नहीं बनेगी वैसे देखा जाए तो माधव नगर नगर निगम उप कार्यालय के पास एक रास्ता पीडब्ल्यूडी कॉलोनी की ओर जाता है और चावला चौक से एक रास्ता कुम्हार मोहल्ले होते हुए पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में जोड़ता है प्रशासन चाहे तो दो-तीन दिन के लिए बड़े वाहनों को इसी मार्ग से निकले l

Exit mobile version