Site icon Yashbharat.com

दिल्ली की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, जेपी नड्डा जी के संगठन कौशल तथा भाजपा के एक एक कार्यकर्ता की मेहनत का नतीजा: संजय सत्येंद्र पाठक

कटनी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहास विजय पर विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक  संजय सत्येन्द्र पाठक ने अपने निवास पर क्षेत्रीय लोगों के साथ पटाखें फोड़ कर मुंह मीठा कराते हुए विजय उत्सव मनाया इस अवसर पर नगर निगम कटनी मुड़वारा के अध्यक्ष मनीष पाठक,आशीष पाठक,अनुज तिवारी, दीपक जैन सहित क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।

श्री पाठक ने कहा कि यह मोदी जी के नेतृत्व नड्डा जी के संगठन कौशल तथा भाजपा के एक एक कार्यकर्ता की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर जनता ने विश्वास किया तथा जूठ और फरेब की राजनीति का अंत हुआ। आज देश के 15 राज्यों में भाजपा की सरकार है। अब दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार राजधानी का चहुंमुखी विकास करते हुए दिल्ली को आदर्श राज्य बनाएगी।

विधायक संजय पाठक ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी सफलता नहीं, बल्कि विकास और राष्ट्रवाद पर जनता की मुहर है।

Exit mobile version