Friday, May 1, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Delhi To Dehradun Journey By Road Only 2 Hours: दिल्ली से देहरादून की दूरी दो घंटे में होगी पूरी- नितिन गडकरी

Delhi To Dehradun Journey By Road Only 2 Hours: दिल्ली से देहरादून की दूरी दो घंटे में होगी पूरी- नितिन गडकरी। नया एक्सप्रेसवे इस साल दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। जिसके बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी दो घंटे में तय हो जाएगी।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली देहरादून के बीच बन रहा  नया एक्सप्रेसवे इस साल दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। जिसके बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी दो घंटे में तय हो जाएगी।

बता दें कि दिल्ली से देहरादून के बीच बनाए जा रहे इस 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे की लागत करीब 12 हजार करोड़ रुपए है।

दिल्ली से हरिद्वार 90 मिनट में पहुंचेंगे’
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांचवें अयोध्या पर्व को संबोधित करते हुए बताया कि ‘लोग दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ दो घंटे में पहुंच सकेंगे। वहीं दिल्ली से हरिद्वार की दूरी भी 90 मिनट में पूरी हो जाएगी। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

‘ केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे का 60-70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।  केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को इस छह लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का हवाई सर्वेक्षण किया।

 

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम