नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इसकी घोषणा आयोग ने एक प्रेस कांफ्रेंस में की। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा। इससे पहले ही यानी 8 फरवरी को चुनाव होंगे और 11 को नतीजे आ जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 1.46 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे। जानें दिल्ली चुनाव की सभी तारीखें और पूरा शेड्यूल
21 जनवरी- नामांकन भरने की अंतिम तारीख
22 जनवरी- नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी
8 फरवरी- चुनाव होंगे
11 फरवरी- मतों की गणना के बाद आएंगे नतीजे
आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू
आचार संहिता आज से ही तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी है।
नियुक्त होंगे कई तरह के ऑब्जर्वर
दिल्ली में सिविल ऑब्जर्वर, पुलिस ऑब्जर्वर आदि नियुक्त किए जाएंगे, जिनकी बड़ी भूमिका होगी।
70 सीटों पर होगी वोटिंग
दिल्ली में सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों के लिए आयोग ने खास इंतजाम किए हैं। 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। पांच दिन पहले फार्म जमा करना होगा।
13750 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे
दिल्ली में मतदान के लिए 13750 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। दिल्ली में 2689 जगहों पर वोटिंग होगी, जहां 90 हजार कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी।
मीडिया मॉनीटरिंग टीम बनाई गई
मीडिया मॉनीटरिंग टीम बनाई गई है जिसे रोजाना अपडेट किया जाएगा।
चुनाव के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बल रहेंगे तैनात
दिल्ली चुनाव में अतिरिक्त सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे, जो चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।
दिल्ली में 1.46 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट
दिल्ली में इस बार कुल 1.46 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।
Delhi Election 2020 LIVE: दिल्ली में आठ फरवरी को चुनाव, 11 को आएंगे नतीजे
चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव की तारीखों के एलान के लिए प्रेस कांफ्रेंस शुरू कर दी है। प्रेस कांफ्रेंस में सुनील अरोड़ा और अशोक लवासा मौजूद हैं।
