Delhi Blast: दो नहीं, तीन कारें थीं! सुरक्षा एजेंसियों ने तीसरी गाड़ी की तलाश शुरू की; दिल्ली धमाके में नया अपडेट सामने आया
Delhi Blast: दो नहीं, तीन कारें थीं! सुरक्षा एजेंसियों ने तीसरी गाड़ी की तलाश शुरू की; दिल्ली धमाके में नया अपडेट सामने आया
Delhi Blast: दो नहीं, तीन कारें थीं! सुरक्षा एजेंसियों ने तीसरी गाड़ी की तलाश शुरू की; दिल्ली धमाके में नया अपडेट सामने आया। राजधानी दिल्ली के लाल किला इलाके में सोमवार शाम को हुए कार बम विस्फोट मामले में जांच एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
Delhi Blast: दो नहीं, तीन कारें थीं! सुरक्षा एजेंसियों ने तीसरी गाड़ी की तलाश शुरू की; दिल्ली धमाके में नया अपडेट सामने आया
अब तक दो संदिग्ध कारों की जानकारी सामने आने के बाद, गुरुवार को एक तीसरी कार के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसकी तलाश जारी है।
सुरक्षा एजेंसियां इस तीसरी लापता कार को ढूंढने में जुटी हैं, जिसके बारे में माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल विस्फोटकों को ले जाने या संदिग्धों के भागने में किया गया होगा।
दो कारों की बरामदगी, तीसरी की तलाश जारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम को लाल किला के पास एक सफेद हुंडई आई-20 कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें 13 लोगों की दुखद मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए थे। शुरुआती जांच में एक और संदिग्ध गाड़ी का पता चला था। जांच टीमों ने फरीदाबाद जिले से इस दूसरी गाड़ी, एक लाल फोर्ड इकोस्पोर्ट को बरामद करने में सफलता हासिल की थी। हालांकि, अब एक तीसरी कार, जिसके मारुति ब्रेज़ा होने की आशंका है, अभी भी लापता है।
तीसरी कार का संभावित इस्तेमाल
सूत्रों का कहना है कि लापता तीसरी कार का इस्तेमाल आरोपियों द्वारा रेकी (टोही) करने या घटना के बाद भागने के लिए किया गया हो सकता है। इस आशंका के चलते, दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस मारुति ब्रेज़ा का पता लगाने के लिए दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। इस खुलासे के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है और हाई अलर्ट जारी है।
कार के आसपास बने लगभग 10 घरों को खाली करा लिया और इलाके को सील कर दिया। मौके पर 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती की गई है, जो किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मुस्तैद हैं। खंदावली गांव से लगभग 200 मीटर दूर खेतों में फहीम नाम के व्यक्ति के घर के पास एक लाल रंग की कार खड़ी थी।
पुलिस की जांच में पता चला है कि मंगलवार की सुबह कार को यहां खड़ा करने वालों में दो पुरुष और एक महिला शामिल थी, जिनमें फहीम का साला भी है। फहीम का साला पेशे से कार मिस्त्री बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कार सर्विस कराने के दौरान फहीम के साले का संपर्क अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों और कुछ संदिग्ध आतंकियों से हुआ था। Delhi Blast: दो नहीं, तीन कारें थीं! सुरक्षा एजेंसियों ने तीसरी गाड़ी की तलाश शुरू की; दिल्ली धमाके में नया अपडेट सामने आया