कल हो सकता है दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान!

1671837 delhi

दिल्ली। दिल्ली में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी तीनों पार्टियों ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। लेकिन अभी तक चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। बहरहाल दिल्ली में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। अभी तक चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल 7 जनवरी को चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में मतदान की तारीख हो सकती है।
अंतिम मतदाता सूची जारी
वहीं आज चुनाव आयोग ने दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी। इस बार दिल्ली के चुनाव में एक करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता हैं। इसमें 2 लाख 8 हजार से ज्यादा फर्स्ट टाइम वोटर हैं। इस बार करीब आठ लाख नए वोटर जुड़े हैं।
मुख्यमंत्री आतिशी ने लगाया मतदाता सूची में घोटाले का आरोप
चुनाव आयोग इस वोटर लिस्ट की कॉपी दिल्ली चुनाव में हिस्सा ले रही 6 पार्टियों को भी देगा लेकिन इससे पहले ही आम आदमी पार्टी वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगा दिया। मुख्यमंत्री आतिशी सिंह, संजय सिंह और राघव चड्ढ़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आतिशी ने कहा कि दिल्ली की वोटर लिस्ट में घोटाला हो रहा है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर केजरीवाल को हराने की साजिश हो रही है। आतिशी ने दावा किया कि 15 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच 10500 नए वोटर जोड़ने और 6 हजार से ज्यादा वोट काटने की एप्लीकेशन चुनाव आयोग को दी गईं।
पलट सकता है चुनाव
आतिशी ने कहा कि जिन लोगों के नाम से वोट कटवाने की एप्लीकेशन डाली गई। उन्होंने इस तरह की कोई एप्लीकेशन देने से इनकार किया गया है। आतिशी ने कहा कि अगर इन एप्लीकेशन्स के आधार पर नाम काटे और जोड़े गए तो चुनाव पूरी तरह से पलट जाएगा। ये सब अरविंद केजरीवाल को हराने के लिए हो रहा है।

इसे भी पढ़ें-  aek vs real madrid: चैंपियंस लीग महामुकाबला: आज रात AEK एथेंस से भिड़ेगा रियल मैड्रिड, विनीसियस की वापसी; जानें कब और कहाँ देखें लाइव