शिक्षक संवर्ग की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने डीईओ और डीपीसी से की मुलाकात
शिक्षक संवर्ग की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने डीईओ और डीपीसी से की मुलाकात

कटनी। शिक्षक संवर्ग की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने डीईओ और डीपीसी से की मुलाकात।।शिक्षक संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के समाधान हितार्थ विभिन्न कर्मचारी संघो के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में जिलाशिक्षाधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक से भेंट की और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
उनके द्वारा कहा गया कि एक ओर जहां प्रदेश की सरकार, माननीय मुख्यमंत्री, माननीय प्रभारी एवं विभागीय मंत्री शिक्षक एवं कर्मचारियों हितार्थ में कार्य किये जा रहे है।
कर्मचारियों के एच आर ए, केशलेस मेडिकल व्यवस्था की घोषणा, स्थानांतरण नीति,क्रमोन्नत एवं समयमान वेतनमान आदि उदाहरण हैं तो दूसरी ओर सरकार, माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के विपरीत जिले में शिक्षक,कर्मचारियों के तनावयुक्त आदेश किये जा रहे हैं प्राथमिक शिक्षक(गुरुजियों) को क्रमोन्नत आज तक सुधार न होना,तीन संतान के नाम पर तनावपूर्ण आदेश,नवीन संकुल में विद्यालयों की दूरी अधिक होना आदि ।
हैं किसी भी शिक्षक,कर्मचारी का अहित न हो जिससे वह तनावमुक्त होकर कार्य कर सके एवं अपने कर्तव्यों दायित्वों का निर्वहन करे आदि से संबंधित ज्ञापन जिलाशिक्षाधिकारी महोदय को सौपा गया उनके द्वारा आश्वस्त किया गया ।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ,म प्र शिक्षक संघ,आज़ाद अध्यापक संघ, शिक्षक कांग्रेस,ओ पी एस, आज़ाद शिक्षा परिषद,प्राथमिक शिक्षक(गुरूजी) संघ के संजय अग्रवाल, प्रमोद मिश्रा, प्रशांत चमपुरिया, नवनीत चतुर्वेदी,रमाशंकर तिवारी, संजय मिश्रा, आशीष उरमलिया, गणेश शंकर गर्ग,एस के सोलंकी,मनीष दीक्षित,सुशील तिवारी, अखिलेश पांडेय,भरत राय,राजेन्द्र राय,अनिल पटेल,के के पटेल,रोहित दुबे आदि शिक्षक कर्मचारी संघो के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
शिक्षक संवर्ग की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने डीईओ और डीपीसी से की मुलाकात








