katniमध्यप्रदेश

ढीमरखेड़ा सिलौड़ी के ग्राम अतरसुमा में मिली प्रौढ़ की लाश रात में टहलने निकला था प्रौढ़ सुबह खेत में पेड़ के पास मिला हत्या की आशंका

ढीमरखेड़ा सिलौड़ी के ग्राम अतरसुमा में मिली प्रौढ़ की लाश रात में टहलने निकला था प्रौढ़ सुबह खेत में पेड़ के पास मिला हत्या की आशंक

कटनी- ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिलौडी चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम अतरसुमा में आज सुबह एक प्रौढ़ की लाश खेत के समीप पाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में खलबली का वातावरण निर्मित हो गया। बताया जाता है कि विगत देर रात मृतक घर से टहलने के लिए निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। आज सुबह लोगों ने खेत में पेड़ के पास उसकी लाश देखी। घटना की जानकारी मिलते ही ढीमरखेड़ा एवं सिलौडी चौकी पुलिस वहां पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण डॉग एस्कॉर्ट, एफएसएल टीम एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने किया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्ग कायम कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिलौडी चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम अतरसुमा निवासी 45 वर्षीय मुकेश पिता मचलेश्वर चनपुरिया विगत रात्रि भोजन करने के बाद लगभग साढे 11 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। आज सुबह तकरीबन 6 बजे उन्हीं के खेत के पास आम के पेड़ के करीब लोगों ने उनकी लाश देखी।
मामला संदिग्ध प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक मृतक मुकेश के पैर की उंगलियों में चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे आशंका है कि शायद उसके साथ कोई अनहोनी घटित हुई हो। अचानक मुकेश की मौत हो जाने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है, इस बात को देखते हुए पुलिस के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल टीम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट एवं डॉगस्कॉट की टीम ने किया है।

Back to top button