Latest

सलैया रेलवे स्टेशन के पास पेड़ पर लटका मिला उमरिया जिले के युवक का शव, हत्या या हादसा, अभी स्पष्ट नहीं, पुलिस को परिजनों के कटनी पहुंचने का इंतजार

कटनी(YASHBHARAT.COM)। पड़ोसी जिला उमरिया के पाली क्षेत्र निवासी एक युवक का शव आज कटनी-दमोह रेलखंड के सलैया रेलवे स्टेशन के पास जंगली क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। युवक पाली से यहां कैसे पहुंचा तथा उसने आत्महत्या कि या फिर किसी हादसे का शिकार हुआ, अभी इस बारे में पुलिस को भी कुछ नहीं पता है। पुलिस युवक के परिजनों के कटनी पहुंचने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। बहरहाल इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सलैया स्टेशन के पास जंगली क्षेत्र में जिस युवक का शव बरामद किया गया, वह उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत निवासी पवन सिंह ठाकुर बताया जा रहा है। यह भी पता चला है कि उसकी रीठी थाना अंतर्गत ग्राम सलैया में रिश्तेदारी भी थी। पुलिस रिश्तेदारों सहित उसके परिजनों के कटनी पहुंचने का इंतजार कर रही है।

Back to top button