katniLatest

घर से खेत जाने निकले युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घर से खेत जाने निकले युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत गुदरी गाँव में घर से खेत जाने निकले युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार गुदरी गाँव निवासी फूलचंद आदिवासी 30 वर्ष घर से खेत जाने गुरुवार रात को निकला था। सुबह ग्रामीणों ने एक शव उसके खेत के पास गढ्ढे में पड़ा देखा।

ग्रामीणों ने शव देख उसकी पहचान फूलचंद आदिवासी के रूप में की गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने संरक्षण में लेते हुए पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा और घटना को जांच में लिया है। फूलचंद के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर शव खेत पास गढ्ढे में फेंका गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Back to top button