पटरी पर मिली युवक की लाश: परिजनों का हंगामा, कटनी-शहडोल मुख्य मार्ग पर चक्का जाम,​निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बड़वारा के खरहटा ग्रामवासी कर रहे प्रदर्शन 

IMG 20251208 WA0017

पटरी पर मिली युवक की लाश: परिजनों का हंगामा, कटनी-शहडोल मुख्य मार्ग पर चक्का जाम,​निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बड़वारा के खरहटा ग्रामवासी कर रहे प्रदर्शन

​ कटनी। कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद न्याय की मांग को लेकर परिजनों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सोमवार को कटनी-शहडोल बड़वारा नगर की मुख्य पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी बड़वारा थाना प्रभारी को निलंबित करने और मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल निष्पक्ष जांच एवं सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
​यह पूरा मामला बड़वारा थाना क्षेत्र के खरहटा ग्राम का है। खरहटा निवासी शानि बर्मन पिता गोरे लाल बर्मन की लाश 21-22 अक्टूबर की रात बिलायत रेलवे लाइन पर संदिग्ध अवस्था में मिली थी। परिजनों ने शुरू से ही शानि की मौत को आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए हत्या या आत्महत्या के लिए उकसाने का संदेह जताया था।
सोमवार को मृतक के परिजन और खरहटा ग्राम के बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हुए और न्याय न मिलने पर विरोधस्वरूप शहडोल-कटनी मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। ग्रामीण सड़क पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। परिजनों का आरोप और मांग
​मृतक शानि बर्मन के पिता गोरेलाल बर्मन ने बताया कि घटना दिनांक को उनके बेटे शानि के साथ गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने मारपीट की थी, जिसके बाद नाराज होकर उसने यह घातक कदम उठाया।
​गोरेलाल बर्मन ने गांव के सात व्यक्तियों पर आरोप लगाया है, की रामदीन बर्मन, भगवान दास बर्मन, धन्नू शाहू, अर्जुन बर्मन, शम्भू बर्मन, और सुदामा बर्मन। के द्वारा मारपीट की गई थी। उन्होंने ​मृतक शानि बर्मन की मौत के मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाए।आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी व्यक्तियों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए।​मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए, बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल को निलंबित किया जाए।

इसे भी पढ़ें-  कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर बरन महगवा पहुंचा पशु चिकित्सा अमला, तत्काल उपचार शुरू कर सभी गोवंश को दिया गया चिकित्सकीय उपचार,गोवंशों के स्वास्थ्य में हुआ सुधार

​ पुलिस पर लापरवाही का आरोप
​परिजनों का कहना है कि वे घटना के बाद से ही लगातार बड़वारा थाना में जाकर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल ने आज तक कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं की है। इसी लापरवाही के कारण ग्रामीणों को मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा है।