Site icon Yashbharat.com

खेल प्रशिक्षिण लेने घर से निकले किशोर की संदिग्ध अवस्था में लाश बरामद, रोशननगर में सनसनी

murder

murder

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत रोशननगर स्थित अपने घर से खेल प्रशिक्षिण के लिए निकले एक 17 वर्षीय किशोर की रोशननगर में ही डाइट स्कूल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर के कंधे की हड्डी टूटी हुई है, जिसके कारण यह मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।

बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रोशननगर निवासी रेलकर्मी राजाराम राजभर का 17 वर्षीय पुत्र आर्यन कल शाम खेल प्रशिक्षिण के लिए घर से निकला, इसके कुछ देर बाद घर वापस आ गया और फिर एक बार घर में खेल प्रशिक्षिण के लिए कहकर घर से निकल गया।

उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजन पहले तो उसके घर वापस आने क इंतजार करते रहे लेकिन जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसकी यहां वहां खोजखबर लेना शुरू की। इसी दौरान आर्यन का शव रोशननगर में ही डाइट स्कूल के पास संदिग्ध अवस्था में उसकी लाश पड़ी मिली।

बताया जाता है कि आर्यन के कंधे की हड्डी टूटी है। जिसके कारण परिजन मामले में हत्या का संदेह भी व्यक्त कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version