Latestराष्ट्रीय

David Johnson Died दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का निधन

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन (David Johnson Died) ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बेंगलुरु में गुरुवार सुबह डेविड जॉनसन ने अपनी अंतिम सांसें ली। 16 अक्टूबर 1971 को जन्मे डेविड जॉनसन ने भारत की तरफ से 1990 के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। उन्होंने 1996 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से टेस्ट डेब्यू किया था और अपने करियर में कुल 2 ही टेस्ट मैच खेले।

बेंगलुरु में गुरुवार सुबह डेविड जॉनसन अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। उनके अपार्टमेंट में उनका शव पाया गया।  ऐसे में डेविड जॉनसन के निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। डेविड के निधन के बाद कई दिग्गज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है।

जॉनसन के अचानक दुनिया को अलविदा कहने के बाद भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। भारत के पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले से लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह पूर्व भारतीय दिग्गज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम