Site icon Yashbharat.com

बेटियाें ने फिर बढ़ाया मान, बार्डस्ले इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटनी की दि‍व्‍या और गरि‍मा ने कि‍या टॉप

IMG 20240514 WA0011

कटनी।  बेटियाें ने फिर बढ़ाया मान,बार्डस्ले इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटनी की दि‍व्‍या अकेला और गरि‍मा ने टॉप कि‍या। कटनी के केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के घोषित रिजल्ट में जिले के विधालयों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। वहीं बार्डस्ले इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल अतुल अब्राहम ने बताया कि‍ छात्राओं ने जि‍ले में टॉप कि‍या है। जि‍समें दि‍व्‍या अकेला ने 93.2 प्रति‍शत, गरि‍मा ने 938  अदि‍ति‍ गुनवानी ने 90 प्रति‍शत, वेदांशी केवट 91.4 एवं वि‍षय विशेष 10 th गणि‍त में शुभी पटेल ने 99 फीसदी अंक प्राप्त किया है।

इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.6 प्रतिशत जबकि सीबीएसई 12वीं का पास प्रतिशत कुल 87.98% दर्ज किया गया है, इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में  हमेशा की तरह लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।

इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है. जिन छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं या सीबीएसई बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 दी है, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

 

Exit mobile version