CYBER CRIME : व्हाट्सएप पर आई PDF और मिनटों में बैंक अकाउंट से उड़ गए पैसे, ठगी के नए तरीके से रहें सावधान

Cyber Crime : इंटरनेट की अच्छी पहुंच और तकनीक का तेजी से विकास दोनों ही लोगों को बहुत फायदा दे रहे हैं। मगर इसका दूसरा पहलू भी है, जो लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। जी हां, साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए आए दिन नए-नए तरीके सामने लेकर आ रहे हैं। साइबर अपराधी अब ऐसे खतरनाक ढंग से अपने जाल में फंसाते हैं कि लोगों को जब तक समझ आता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। आइए जानते हैं कि क्या है साइबर अपराध का नया तरीका और इससे कैसे बचा जाए।
साइबर अपराध का नया तरीका
साइबर अपराधी लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का इस्तेमाल लोगों को ठगने के लिए कर रहे हैं। साइबर अपराधी व्हाट्सएप पर लोगों को पीडीएफ भेजते हैं, इसके बाद व्यक्ति जैसे ही पीडीएफ खोलने के लिए उस पर क्लिक करते हैं तो उनका मोबाइल या डिवाइस हैक हो जाता है। इसके बाद लोगों के बैंक खातों से सारी रकम निकाल ली जाती है। वहीं, दूसरी तरफ, लोगों को इस तरह के अपराध की ज्यादा जानकारी नहीं है, यही वजह है कि साइबर ठग आसानी से लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं।
READ MORE : https://केंद्रीय कैबिनेट ने PMAY (Urban 2.0) को दी मंजूरी, इन लोगों को मिलेगा लाभ, जानें पूरी डिटेल
व्हाट्सएप पर आई पीडीएफ कर देगी कंगाल
दरअसल, साइबर अपराधी इस तरह के मामलों में सबसे पहले किसी को अनजान मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर एक पीडीएफ भेजते हैं। इसके बाद साइबर अपराधी उस व्यक्ति को कॉल या मैसेज के जरिए किसी तरह का लालच देकर पीडीएफ खोलने के लिए मजबूर कर देते हैं। ऐसे में व्यक्ति जैसे ही पीडीएफ पर क्लिक करता है, तो उसका फोन या डिवाइस हैक हो जाता है।








