कटनी में सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया की सांस्कृतिक यात्रा सम्पन्न, 50 सदस्यों ने मिलकर बढ़ाया समाजिक एकता का संदेश
कटनी में सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया की सांस्कृतिक यात्रा सम्पन्न, 50 सदस्यों ने मिलकर बढ़ाया समाजिक एकता का संदेश
कटनी। सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया, कटनी द्वारा समाजिक एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित बरगी डैम का एक दिवसीय पर्यटन कार्यक्रम रविवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। लगभग 50 सदस्यों की सहभागिता ने यात्रा को जीवंत और उत्साहपूर्ण बना दिया।
सुबह कटनी से रवाना हुई टीम ने पूरे सफर के दौरान मनोरंजन, समूह चर्चा, गीत-संगीत और हल्के-फुल्के खेलों का आनंद लिया। बच्चों की ऊर्जा, युवाओं का उत्साह और वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति ने यात्रा में विशेष रंग भरा। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच सामूहिक समय बिताने से सदस्यों के बीच भाईचारे और जुड़ाव की भावना और मजबूत हुई।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नीलम जगवानी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। समाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक मूल्यों और सामूहिक सहयोग को केंद्र में रखकर आयोजित यह यात्रा समाज के लिए प्रेरणादायक पहल साबित हुई।
यात्रा के अंत में संस्था सचिव सोनिया बत्रा और सांस्कृतिक प्रमुख कंचन केवलानी ने सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। सुव्यवस्थित अनुशासन, सकारात्मक ऊर्जा और सहयोगात्मक भावना के कारण यह आयोजन अत्यंत सफल और यादगार बन सका।