Site icon Yashbharat.com

Crime प्राचार्य पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, दर्ज हुई FIR

IMG 20230930 WA0853 1024x769 1

Crime FIR मध्यप्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम कन्हवारा में कलेक्टर के निर्देश पर कन्हवारा हायर सेकेंड्री स्कूल के प्राचार्य के विरुद्ध विजयराघवगढ़ थाने में FIR दर्ज की गई है। पास्को एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि प्राचार्य राम सिंह उइके द्वारा स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की गई। मामला संज्ञान में आते ही तत्काल कलेक्टर अवि प्रसाद ने इसकी जांच करने अपर कलेक्टर श्रीमती साधना कमलकांत परस्ते‌ को निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती परस्ते के नेतृत्व में सहायक संचालक महिला बाल विकास वनश्री कुर्वेती और जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग पूजा द्विवेदी मौके पर पहुंची। प्रभावित और पीड़ित छात्राओं से चर्चा कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राचार्य के विरुद्ध विजयराघवगढ़ पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित आरोपी प्राचार्य के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव संभागायुक्त जबलपुर को प्रेषित किया गया है।

Exit mobile version