Crime जरा सी बात पर सब्बल से शख्स की हत्या करने वाले को रीठी पुलिस ने 24 घण्टे में पकड़ा, जानिए पूरा मामला

कटनी। Crime Murder सब्बल से शख्स को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को रीठी पुलिस ने दबोच लिया है। बता दें कि रीठी ग्राम हथकुरी में मारपीट में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर तत्काल रीठी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की गई।
गांव वालो ने बताया कि प्रभूदयाल काछी ने जीवन लाल काछी को खेत में बाडी की फटकी न बंद करने की बात पर से लोहे की सब्बल से सिर में मार दिया है काफी खून बह रहा है गंभीर रूप से घायल है जिसको इलाज के लिये एम्बुलेंस से कटनी लेकर गये है जो जिला अस्पताल कटनी मे खत्म हो गया है जिस पर थाना रीठी में अप.क्रं. 482/23 धारा 302 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले कि गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के मार्गदर्शन पर अति. पुलिस अधी. मनोज केडिया के निर्देशन में उप पु.अधी. उमराव सिंह के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये गये।
आरोपी प्रभूदयाल उर्फ गुडारी पिता रामकिशन काछी उम्र 35 साल निवासी ग्राम हथकुरी थाना रीठी को आज दिनांक 22.11.23 के 09.10 बजे ग्राम हथकुरी से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास, कडी मेहनत, लगन से प्रयास कर आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को उत्साह वर्धन हेतु ईनाम देने की घोषणा की गई है।
घटना निरी. राजेन्द्र मिश्रा, उनिरी. विनोद पटेल, उपनिरी. आर. पी. रावत, सउनि दिनेश सिंह चौहान, प्रआर. 142 रामपाठक, प्रआर. 519 सुनील बागरी, आर. 629 विजय वर्मा की रही।








