Latest

सानिया मि‍र्जा से क्रिकेटर शमी की शादी? खबरों पर तेज गेंदबाज मोहम्मद बोले मैंने कभी सोचा भी नहीं था

सानिया मि‍र्जा से क्रिकेटर शमी की शादी? तेज गेंदबाज मोहम्मद बोले मैंने कभी सोचा भी नहीं था। शमी ने कहा, ‘एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी होने की वजह से मुझे उनसे इस तरह के बयानबाजी की उम्मीद नहीं थी। मैं सोच भी नहीं सकता कि वह ऐसी बात कह सकते हैं।  भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आखिरकार अपने और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ जुड़ी शादी की अफवाहों को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।

26 जुलाई को होगा पेरिस ओलंपिक का आगाज: 117 खिलाड़ियों में कौन शामि‍ल, देखें इन 7 फोटू में

 

विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट में इस तरह की खबरें आ रही थीं कि शमी और सानिया शादी करने वाले हैं और इतना ही नहीं, दोनों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई। हालांकि, बाद में सानिया के पिता ने भी इसका खंडन किया था और इसे महज अफवाह ही बताया था। सानिया के पिता ने फैंस से इस तरह की खबरों को न फैलाने की अपील की थी। अब खुद शमी ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

शमी ने फैंस को लगाई फटकार

हाल ही में यूट्यूब पर पत्रकार शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत में जब शमी से अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस तरह की खबरों को ऑनलाइन प्रसारित करने के लिए जिम्मेदार लोगों को फटकार लगाई। तेज गेंदबाज ने लोगों को सोशल मीडिया पर ज्यादा झूठ फैलाने से बचने के लिए कहा और यहां तक कहा कि इस तरह के मीम्स मनोरंजन कर सकते हैं, लेकिन वे हानिकारक भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं सभी से सोशल मीडिया के साथ जिम्मेदार होने और इस तरह की निराधार खबरों को फैलाने से बचने का आग्रह करता हूं। यह अजीब ही है और है क्या उसमें? जबरदस्ती किया गया है पर क्या करें?

शमी ने कहा- फोन खोलो तो अपना ही फोटो दिखता है। लेकिन मैं एक ही चीज बोलना चाहता हूं कि किसी को ऐसी खिंचाई नहीं करनी चाहिए। मैं मानता हूं मीम्स आपके मजाक के लिए है, लेकिन ये किसी के जीवन से संबंधित होते हैं। तो आपको बारी सोच समझ कर मीम्स बनाना चाहिए। आज आप वेरिफाइड पेज नहीं हो, आपका पता नहीं है, कोई जानता नहीं है तो आप बोल सकते हो। अगर ये किसी की जिंदगी से जुड़े होते हैं तो आपको इसके बारे में जरूर सोचना चाहिए और फिर ऐसी बातें शेयर करनी चाहिए। ये लोग अनवेरिफाइड पेज से मीम्स साझा करते हैं और सब कुछ कहकर बच निकलते हैं।

शमी ने कहा, ‘मैं एक ही चीज बोलना चाहता हूं, अगर आप में दम है तो किसी वेरिफाइड पेज से बोलकर दिखाओ, फिर हम बताते हैं। दूसरे की टांग खींचना बहुत आसान है। सफलता हासिल करो, अपना लेवल ऊपर करो। तब मैं मानूंगा आप अच्छे इंसान हैं।’ शमी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के खिलाफ एक अजीबोगरीब दावे को भी खारिज किया। इंजमाम ने अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि बाएं हाथ का तेज गेंदबाज गेंद से छेड़छाड़ (बॉल टेम्परिंग) कर रहा था।

इंजमाम ने अर्शदीप को लेकर कही थी यह बात

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय गेंदबाजी का जिक्र करते हुए इंजमाम ने कहा था, ‘अर्शदीप सिंह, जब वह 15वां ओवर फेंक रहे थे तो गेंद रिवर्स हो रही थी। क्या नई गेंद से रिवर्स स्विंग होना काफी जल्दी नहीं है? इसका मतलब है कि गेंद 12वें या 13वें ओवर तक रिवर्स स्विंग के लिए तैयार हो गई थी। अंपायरों को इन चीजों को देखने के लिए अपनी आंखें खुली रखनी चाहिए। अगर पाकिस्तानी गेंदबाज ऐसा कर रहे होते तो यह बड़ा मसला होता, जबकि हम रिवर्स स्विंग को अच्छी तरह से जानते हैं और अगर अर्शदीप 15वें ओवर में आकर गेंद को रिवर्स करना शुरू कर सकता है, तो इसका मतलब है कि गेंद से छेड़छाड़ की गई थी।’

शमी ने इंजमाम को लगाई फटकार

इस पर वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शमी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। शमी पर खुद 2023 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान की ओर से अजीबोगरीब आरोप लगे थे। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी हसन रजा ने तब कहा था कि भारत को अलग-अलग तरह की गेंदें मिल रही थीं और उसमें एक उपकरण लगाया गया था और यही कारण था कि शमी को अतिरिक्त स्विंग मिल रही थी।

मैं गेंद को बीच से काटूंगा और दिखाऊंगा कि कोई उपकरण है या नहीं

तब शमी ने हसन रजा को सुधर जाने की नसीहत दी थी और अब अर्शदीप के मामले में भी शमी ने करारा जवाब देते हुए कहा- मैंने पहले भी एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं गेंद को बीच से काटूंगा और दिखाऊंगा कि कोई उपकरण है या नहीं। अभी एक और नमुना पेश किया है पाकिस्तान वालों ने। उन्होंने कहा कि अर्शदीप सिंह को रिवर्स स्विंग कैसे मिल सकती है? मैं इंजमाम भाई से सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं, मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। यदि आप वही काम करते हैं, तो क्या यह गेंद से छेड़छाड़ नहीं है? जो उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे, वे उनके निशाने पर होंगे। भारत और पाकिस्तान कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं।

शमी ने कहा, ‘एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी होने की वजह से मुझे उनसे इस तरह के बयानबाजी की उम्मीद नहीं थी। मैं सोच भी नहीं सकता कि वह ऐसी बात कह सकते हैं। यहां तक कि वसीम अकरम ने कहा कि अंपायर आपको गेंद कैसे देते हैं और इसमें कोई उपकरण लगाना संभव नहीं है। इस तरह की कार्टूनगिरी अच्छी नहीं है। ये बयान लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए हैं।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम