कृषि समाचार

Cow Breeds: दूध का भंडार कर देगी गाय की ये तीन नस्ल, कुछ ही महीनों में बन जाएँगे मालामाल

Cow Breeds: किसान भाई कृषि के साथ अपनी आय को बढ़ाने के लिए पशुपालन करते है। वैसे तो आमदनी बढ़ाने के लिए कई तरह के बेहतरीन पशु मौजूद होते हैं, जो उन्हें हर महीने अच्छी कमाई करके दे सकते हैं। अगर आप पशुपालक हैं, लेकिन आपका पशु आपको कुछ खास फायदे नहीं दे रहा है, तो घबराए नहीं। आज हम आपके लिए गाय की 3 बेस्ट नस्लों के बारे में जानकारी लेकर आए है। यह बेस्ट गाय दूध का भंडार कर देगी, जिनके पालन से आप कुछ ही महीनों में मालामाल बन सकते हैं। आइये जानते है गाय की 3 बेस्ट नस्लों के बारे में…

ये भी पढ़े: Black Diamond Apple: दुनिया का सबसे महंगा सेब ब्लैक डायमंड एप्पल, एक सेब की कीमत जानकर आपको भी लगेगा झटका

गिर गाय (Gir Cow)

अच्छी नस्ल वाली गायो में सबसे पहला नाम गिर गाय का आता है। पशुपालक की पहली पसंद भी गिर गाय होती है। गिर गाय एक देसी नस्ल है, जो अधिक दूध देने के लिए जानी जाती है। इसका दूध काफी महंगा बिकता है। इस नस्ल की गाय गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में पाई जाती है. हालांकि, अब इसे पूरे भारत में पाला जाने लगा है। इस नस्ल के गाय के थन काफी ज्यादा बड़े होते हैं। यह गाय हर रोज औसतन 12 से 20 लीटर दूध देती है, लेकिन अगर आप इस गाय का अच्छे से ख्याल रखें तो देखा गया है कि यह गाय 30 से 50 लीटर तक दूध भी रोजाना दे सकती है। ऐसे में अगर किसान भाई गिर गाय का पालन करते हैं, दूध बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

लाल सिंधी गाय (Lal Sindhi Cow)

किसान लाल सिंधी गाय का पालन करते हैं तो दूध बेच कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस गाय का मूल उद्गम स्थान पाकिस्तान की सिंध प्रांत है। लेकिन, अभी हरियाणा, पंजाब, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिननाडु और कर्नाटक, केरल, ओडिशा में किसान इसका पालन भी बड़ी मात्रा में होता है। यह गाय देखने में थोड़ी लाल रंग की होती है, इसी लिए इस गाय को लाल सिंधी गाय कहा जाता है। यूपी और बिहार में भी कुछ किसान इस गाय को पालने का काम कर रहे हैं। ये गाय रोजाना 15 से 20 लीटर दूध देती है। हालांकि, अगर आपने इसका अच्छे से ख्याल रखा तो यह रोजाना 30 से 40 लीटर भी दूध दे सकती है। ऐसे में किसान लाल सिंधी गाय का पालन करके दूध बेच कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: Marathwadi Buffalo: 1200 किलो तक दूध देने वाली मराठवाड़ी भैंस को पालकर होगी तगड़ी कमाई, दूध बेचकर बन सकते हैं अमीर

साहिवाल गाय (Sahiwal Cow)

तीसरे नंबर पर साहिवाल गाय है. साहिवाल गाय भी गिर की तरह साहीवाल भी गाय की एक देसी नस्ल है। इसका शरीर लंबा और गठिला होता है। और ये गाय औसतन हर रोज 10 से 15 लीटर दूध देती है, लेकिन अगर सही तरह से इसकी देखभाल की जाए, तो इसकी दूध देने की कैपेसिटी बढ़ जाती है। इस गाय की सबसे अच्छी बात ये होती है कि इसे कम जगह में भी रखा जा सकता है और इसका ज्यादा ख्याल रखने की भी जरूरत नहीं पड़ती। साहिवाल गाय उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा राज्यों में किसानों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

Back to top button