Site icon Yashbharat.com

Coronavirus New Strain Updates : भारत में अब तक 20 लोग कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए

30 12 2020 covi 19 india 21219006

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से अब तक कुल 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी लोग ब्रिटेन से आए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है।

इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों में छह लोगों के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। देर शाम को मेरठ के भी एक व्यक्ति के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य मंत्रलय के अनुसार, 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से 33 हजार यात्री भारत आए हैं। इनमें से 114 लोग संक्रमित पाए गए। इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सरकारी प्रयोगशालाओं को भेजे गए।

 

पाकिस्तान में भी नए स्ट्रेन का मामला सामने आया

पाकिस्तान में मंगलवार को ब्रिटेन में पाए गए नए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया। नए स्ट्रेन के कुल तीन मामले सामने आए हैं। सिंध स्वास्थ्य विभाग का हवाला देते हुए, डॉन ने बताया कि ब्रिटेन से लौटे 12 लोगों के नमूने जीनोटाइपिंग के लिए लिए गए थे, जिनमें से छह पॉजिटिव थे और तीन के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने के बारे में पता चला।

जापान में दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले की पुष्टि

वहीं, जापान में दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना के नए स्ट्रेन का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापान टाइम्स के हवाले से इसकी जानकारी दी है। 19 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटी महिला इस नए स्ट्रेन से संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा इसी महीने ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन से छह लोग संक्रमित मिले हैं। जापान में नए स्ट्रेन अब तक कुल 15 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

 

Exit mobile version