Site icon Yashbharat.com

Coronavirus : चीन में फिर तेजी से फैला कोरोनावायरस, कई राज्‍यों में लगाया लॉकडाउन

corona_virus

corona_virus Omicron Varian

बीजिंग में कोरोना संक्रमितों की संख्या बीते तीन हफ्तों में अचानक बढ़ी है। मार्च 2020 के बाद चीन के किसी शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में यह सबसे तेज बढ़ोतरी है। चीन सरकार ने कहा है कि वह दस दिसंबर के बाद बीजिंग आए सभी विदेशियों की जांच कराएगी।

ऐसा राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक आए उछाल को देखते हुए किया जाएगा। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बुधवार को बताया कि बीजिंग में 19 जनवरी को कोरोना संक्रमण के 103 मामले सामने आए जबकि इसके पहले 18 को 118 मामले जानकारी में आए थे।

उत्तर-पूर्वी प्रांत जिलिन में 46 नए मामले सामने आए हैं। जबकि बीजिंग के नजदीक के हेबेई प्रांत में 19 कोरोना प्रभावित मरीज मिले हैं। डाक्सिंग में संक्रमित लोगों के मिलने के बाद नजदीक का तियागोंग युआन मेट्रो स्टेशन को बंद करा दिया गया है और सभी सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

2019 के आखिरी महीनों में चीन के वुहान शहर से ही कोरोना वायरस फैला था। उत्तरी-पूर्वी इलाकों में जहां पर कोरोना संक्रमण के मामले एकदम से बढ़े हैं, वहां पर लॉकडाउन लगाया गया है, जाने-आने पर रोक लगाई गई है और बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग कराई जा रही है।

हेबेई, जिलिन और हेलांगजियांग प्रांतों में लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। जिलिन के सोंगयुआन शहर को पूरी तरह से बंद करा दिया गया है। सरकार नियंत्रित अखबार चाइना डेली ने बताया है कि सरकार और सत्तासीन कम्युनिस्ट पार्टी की संयुक्त बैठक में बचाव उपायों में कड़ाई करने का फैसला किया गया

Exit mobile version