Latest

Coronavirus के डर से क्वारंटाइन में रणवीर सिंह का हुआ बुरा हाल, फोटो Viral !

नई दिल्ली। कोरोना वायरस इस वक्त पूरी दुनिया में अपने पैर पसार चुका है। इस महामारी के फैलने की वजह से लगभग पूरे भारत को लॉक डाउन कर दिया है। सेलेब्स से लेकर आम जनता तक जो जहां है वहीं क्वारंटाइन है यानी बंद है। लोगों से अपील की गई है कि वो अपने घरों में ही रहें, और अपने साथ-सथा एक दूसरे का भी ख्याल रखें।

आम लोग घर पर रहकर ही अपने ऑफिस के काम निपटा रहे हैं, तो वहीं सेलेब्स में भी घर में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। सेलेब्स की तमाम तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। किसी में वो खाना बनाते नजर आ रहे हैं, तो किसी में अपने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए। इसी बीच रणवीर सिंह ने भी अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने दिखाया है कि क्वारंटाइन खत्म होने के बाद उनका हाल क्या होगा।

रणवीर सिंह की ये फोटो काफी डरावनी है। इस फोटो में वो एकदम भूत लग रहे हैं। उनकी सफेद आंखों के नीचे काले घेरे नजर आ रहे हैं। वहीं बालों की जटाएं बनी हुई हैं। एक्टर ने अपने कैप्शन में लिखा है ‘मैं क्वारंटाइन से बाहर आने के बाद’।एक्टर की इस फोटो पर काफी फनी कमेंट्स आ रहे हैं, लोग रणवीर को ऐसे बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं।

Back to top button