Coronavirus के चलते MP में होने वाला IIFA अवार्ड अक्टूबर तक टला

नई दिलली। IIFA Awards 2020 : मुंबई में 21वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवार्ड समारोह के कार्यक्रमों का बुधवार को एलान कर दिया गया। इस दौरान आईफा अवार्ड के लिए नामित फिल्मों की भी घोषणा की गई। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत गली बॉय को सबसे ज्यादा 14 श्रेणियों में नामांकन मिले हैं। शाहिद कपूर अभिनीत कबीर सिंह को आठ व आयुष्मान खुराना की आर्टिकल-15 को सात श्रेणियों में नामांकन हासिल हुए हैं। मुंबई में प्रेस वार्ता के दौरान समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया और टेक्निकल अवार्डों के विजेताओं की घोषणा भी की गई। इस मौके पर अभिनेत्री कैटरीना कैफ, दीया मिर्जा और अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती व विजक्राफ्ट इंटरनेशनल के संस्थापक सब्बास जोसेफ मौजूद रहे।
27 व 29 मार्च को होने वाले समारोह के टिकट 6 मार्च से बुक माई शो से खरीदे जा सकेंगे। बीते दिनों फिल्म लव आजकल के प्रमोशन के दौरान एक डांस रियलिटी शो में स्टंट करते हुए कार्तिक के दाहिने हाथ में चोट लग गई थी। बुधवार सुबह उन्होंने लिगामेंट टीयर की सर्जरी कराई और सीधे प्रेस वार्ता के लिए पहुंच गए। कार्तिक ने यहां देरी से पहुंचने के लिए कैटरीना के पैर छूकर माफी भी मांगी।
मप्र की कला व संस्कृति को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान : मप्र के मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती ने सलमान खान को मध्य प्रदेश में आईफा के आयोजन की मुख्य प्रेरणा बताया। उन्होंने लता मंगेशकर, किशोर कुमार और कार्तिक आर्यन आदि कलाकारों का प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आईफा से मप्र की कला और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
भोपाल का खाना खाकर कैटरीना का बढ़ गया था चार किलो वजन : दीया ने बताया कि उन्होंने जीवन में पहली बार सफेद बाघ मप्र में ही देखा था। कैटरीना ने बताया कि भोपाल में फिल्म राजनीति की शूटिंग के दौरान वहां का स्वादिष्ट खाना खाकर उनका वजन चार किलो बढ़ गया था। समारोह का आयोजन 27 और 29 मार्च को होगा। इसे सलमान खान और रितेश देशमुख होस्ट करेंगे।
आमंत्रण पर 1400 वर्ष पुरानी मध्य प्रदेश की गोंड कला
आईफा समारोह के निमंत्रण पत्र को इजहार संस्था ने डिजायन किया है और यह मप्र की 1400 वर्ष पुरानी गोंड कला से प्रेरित है। इस पर छपे पेड़ समृद्धि और संपन्नता के परिचायक हैं। राष्ट्रीय पशु बाघ की तस्वीर प्रदेश में बढ़ रही इनकी संख्या को प्रर्दशित करती है। आमंत्रण पत्र के साथ दिए जा रहे प्रतीक चिन्ह में वहां के स्मारक अंकित हैं। सूत्रों के मुताबिक मप्र की जनजाति कला को जानने के लिए इजहार ने नई दिल्ली की आर्ट गैलरी आरुषि आर्ट्स से संपर्क किया था। इजहार की संस्थापक रुचिता और अनुपम बंसल ने बताया कि शोध के बाद जापानी श्याम और दावत सिंह ने निमंत्रण पत्र तैयार किया है।
आईफा टेक्निकल अवार्ड बेस्ट
सिनेमेटोग्राफी : जय ओझा (गली बॉय)
बेस्ट स्क्रीन प्ले : अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी (आर्टिकल 15)
बेस्ट डायलाग : विजय मौर्या (गली बॉय)
बेस्ट एडिटिंग : नितिन बैद (गली बॉय)
बेस्ट कोरियोग्राफी : बॉस्को सीजर और तुषार कालिया (वॉर)
बेस्ट साउंड डिजाइन : विश्वदीप दीपक चटर्जी (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट साउंड मिक्सिंग : अनुज माथुर (वॉर)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर : शाश्वत सचदेव (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट : वॉर








