Site icon Yashbharat.com

Corona vaccine News 10 राज्‍यों के 28 हजार लोगों पर कोरोना वैक्‍सीन के तीसरे परीक्षण की तैयारी

corona

Corona vaccine News : कोरोना के बढ़ते कहर के बीच इसके निदान की दिशा में प्रयास और वैक्‍सीन के लिए प्रयोग जारी हैं।

कोरोना वायरस के टीके पर काम कर रही कंपनी भारत बायोटेक से तीसरे चरण का परीक्षण शुरू करने से पहले अपने दूसरे चरण के ट्रायल से संबंधित विभिन्न आंकड़े पेश करने को कहा गया है।

कंपनी ने अपने आवेदन में कहा है कि इस परीक्षण में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 28,500 लोगों को शामिल किया जाएगा और यह परीक्षण 10 राज्यों के 19 स्थानों पर किया जाएगा।

इन स्थानों में दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने दो अक्टूबर को डीसीजीआइ को आवेदन देकर अपने टीके के तीसरे चरण के लिए परीक्षण की अनुमति मांगी थी।

कंपनी ने तीसरे चरण के परीक्षण के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआइ) से अनुमति मांगी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के सहयोग से भारत बायोटेक स्वदेशी “कोवाक्सीन” टीका विकसित कर रही है।

Exit mobile version