Corona Test In Jabalpur: इस प्रमाणिकता के बाद अब जबलपुर मेडिकल कॉलेज में हो सकेंगे कोरोना टेस्ट, जानिए पूरी प्रक्रिया

corona test kit

जबलपुर। मेडिकल कालेज अस्पताल में आज से कोरोना वायरस के सेम्पल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्वालिटी कन्ट्रोल को लेकर उसकी जांच की प्रामाणिकता के लिए एम्स भोपाल भेजा गया है। वहां की रिपोर्ट आने के बाद जबलपुर में टेस्ट शुरू हो जाएंगे। एम्स भोपाल ने कुछ करेक् शन बनाए हैं जो ठीक कर दिए गए हैं। शुरूआत में अभी जब प्रमाणिकरण शाम तक पहुंच जायेगा तो 20 से 25 सेम्पल टेस्ट शुरू किए जाएंगे। धीरे धीरे यह सेम्पल टेस्ट की संख्या बढ़ती जायेगी। ज्ञात हो कि अभी यह पहला यूनिट ही तैयार हुआ है। इसके बाद दो यूनिट और हैं वो भी चालू किए जाएंगे। इससे जांच जबलपुर में ही ज्यादा से ज्यादा होने लगेगी। उल्लेखनीय हे कि अभी कोरोना टेस्ट के लिए जिला प्रशासन को आईसीएमआर सागर एफएसएल और ग्वालियर के भरोसे रहना पड़ता हे। यह सुविधा मिलने से जो रिपोर्ट का घंटों इंतजार करना पड़ता है वह कुछ ही देर में मिल जाया करेगी।