Latest

Corona Sero Survey कोरोना वायरस के संपर्क में आई आबादी का पता लगाने के लिए देशभर में होगा सीरो-सर्वे

कोरोना वायरस के संपर्क में आई आबादी का पता लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी सीरो-सर्वे किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी है। बता दें कि ऐसा ही एक सर्वेक्षण मई माह में किया गया था, जिसके नतीजे अभी जारी होना बाकी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) यह सीरो-सर्वेक्षण करेगी। इसके तहत लोगों के खून के नमूने की जांच करके शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित होने के बारे में पता लगाया जाएगा। इससे यह पता लग सकेगा कि कितने लोग वायरस संक्रमण की जद में आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी राजेश भूषण ने गुरुवार को कहा कि आईसीएमआर ने मई में किए गए सीरो-सर्वेक्षण के अंतिम नतीजे घोषित नहीं किए हैं। अभी यह नतीजे घोषित किए जाने से पहले की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। यह सर्वे मध्य अप्रैल के संक्रमण पर केंद्रित था।
उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में, आईसीएमआर एक और राष्ट्रव्यापी अनुवर्ती (फोलोअप) सीरो-सर्वेक्षण की योजना बना रहा है जैसा कि पहले मध्य अप्रैल में संक्रमण की जद का पता लगाने के लिए आयोजित किया गया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम