Corona : हर जिले में डीसी जनता तक पहुंचाएंगे सही सूचना, जलसों पर प्रतिबंध

03 03 2020 indian navy coronavirus

न्‍यूज डेस्‍क। मुख्य सचिव ने वैसे जलसे को प्रतिबंधित करने को कहा, जिसमें बाहर के लोग शिरकत कर सकते हैं। कहा, जिन कार्यक्रमों में सिर्फ स्थानीय लोगों की सहभागिता होगी, वैसे आयोजनों को अनुमति दी जा सकती है।

उन्होंने उपायुक्तों को अफवाहों पर नजर रखने तथा कोरोना से बचाव और एहतियात को लेकर आमजनों को लगातार जागरूक करने का निर्देश दिया। कहा कि जब तक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो जाए कि कोई व्यक्ति कोरोना से प्रभावित है,

तब तक उसकी सूचना प्रसारित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कोरोना से बचाव से जुड़ी सूचनाएं बैनर, पोस्टर और होर्डिंग के माध्यम से देने का निर्देश दिया।