CoronaLatest

Corona मृतकों की संख्या 100 के करीब पहुंची, सरकार ने कहा- घबराने की कोई जरूरत नहीं

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को 100 के करीब पहुंच गई और संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में भी 600 से ज्यादा का इजाफा हुआ है, जो एक दिन में सर्वाधिक है। हालांकि, सरकार ने भरोसा दिलाया है कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश में इस वायरस के फैलने की दर कई अन्य देशों की तुलना में कम है और 30 फीसदी मामले सिर्फ एक ही जगह के हैं।देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को 100 के करीब पहुंच गई और संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में भी 600 से ज्यादा का इजाफा हुआ है, जो एक दिन में सर्वाधिक है। हालांकि, सरकार ने भरोसा दिलाया है कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश में इस वायरस के फैलने की दर कई अन्य देशों की तुलना में कम है और 30 फीसदी मामले सिर्फ एक ही जगह के हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच क्षमता बढ़ा दी गई है और अब प्रतिदिन 10,000 से अधिक जांच की जा रही हैं। मंत्रालय ने इस संकट से निपटने में लॉकडाउन का पालन जारी रखने और सामाजिक मेल-जोल से दूर रहने के अलावा व्यक्तिगत स्तर पर एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने पर जोर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 1,023 मामले पिछले महीने दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तब्लीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम से संबद्ध पाए गए हैं। लेकिन तब्लीगी जमात से जुड़े करीब 22,000 लोगों सहित उनके संपर्क में आए लोगों को विभिन्न प्राधिकारों के व्यापक प्रयासों से पृथक वास में रखा जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि निजामुद्दीन में हुए धार्मिक कार्यक्रम से जुड़े कोविड-19 संक्रमण के मामलों का तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित 17 राज्यों में पता चला है, इससे यह जाहिर होता है कि उनमें से करीब 30 फीसदी मामले एक खास स्थान से हैं जहां हम इसे एक तरह से समझ नहीं सकें और इससे निपट नहीं सके।

कोरोना रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्षेत्रीय रोकथाम रणनीति तैयार की

केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, तेलंगाना और दिल्ली तथा लद्दाख में कई ऐसे इलाके सामने आए हैं, जहां कोरोना वायरस के और फैलने का अधिक खतरा है, ऐसे में सरकार कोविड-19 पर काबू पाने के लिए एक नयी रणनीति लेकर आई है।

कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए क्षेत्रीय रोकथाम रणनीति के तहत संक्रमण को एक निश्चित भूभाग तक सीमित कर दिया जाएगा और ऐसा संक्रमण के मामलों की समय रहते पहचान करके होगा ताकि संक्रमण की चेन टूट जाए और यह नए इलाकों तक नहीं फैल पाए।

मंत्रालय ने कहा कि 211 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आ चुके हैं ऐसे में इस संक्रमण के और फैलने का खतरा बहुत अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि भारत संभावित परिदृश्यों को देखते हुए रणनीतिक तरीके से काम करेगा। इन संभावित परिदृश्यों में भारत में आने वाले यात्रा से जुड़े मामले, कोविड-19 का स्थानीय स्तर पर संक्रमण,कोविड-19 का व्यापक सामुदायिक संक्रमण और भारत में इस रोग का स्थानिक बन जाना शामिल हैं।

Back to top button