हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर कांग्रेस ने जताया विरोध भाजपा के फैसले के खिलाफ पुरानी कचहरी चौराहे पर की नारेबाजी, नैतिकता और जवाबदेही पर उठाए सवाल

IMG 20261030 WA0059

हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर कांग्रेस ने जताया विरोध

भाजपा के फैसले के खिलाफ पुरानी कचहरी चौराहे पर की नारेबाजी, नैतिकता और जवाबदेही पर उठाए सवा

 

कटनी। एपस्टीन फाइल्स में नाम सामने आने को लेकर उठे विवाद के बीच हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर ने शुक्रवार को पुरानी कचहरी चौराहा, स्टेट बैंक के समीप जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर भाजपा के निर्णय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह निर्णय कई गंभीर सवाल खड़े करता है। सार्वजनिक जीवन में पद और प्रतिष्ठा के साथ नैतिकता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही भी आवश्यक है। जनता को प्रत्येक राजनीतिक निर्णय पर सवाल पूछने और जवाब मांगने का पूरा अधिकार है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों पर कभी समझौता नहीं करेगी। मध्यप्रदेश की अस्मिता, सम्मान और जनता के विश्वास से जुड़े विषयों पर कांग्रेस हमेशा मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी। भाजपा को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर अमित शुक्ला ने प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का संघर्ष ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।

इसे भी पढ़ें-  चचाई में SECL कॉलोनी के पास लोको ट्रेन की टक्कर से पिकअप के उड़े परखच्चे, 1 की मौत

पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन में हरिशंकर शुक्ला, रजनी वर्मा, जालेम यादव, अरुण, मामा कनोजिया, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, इजरायल खान, आनंद पटेल, गुड्डू द्विवेदी, बुद्धि महाराज, मनोज गुप्ता, गुलाम जाफर, विजय मंगल चौधरी, कमलेश यादव, अहमद कुरैशी, कपिल रजक, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, रवि जायसवाल, अभय खरे, अभिषेक शिवहरे, विजय चांदवानी, संदीप यादव, रमेश अहिरवार, शुभम सोनखरे, रूपा तिवारी, ऋषभ पटेल, प्रशांत पांडे, अखिलेश मिश्रा, अजय वर्मा, अशोक बहरानी, विनोद अहिरवार, शेखर खत्री, कपिल छातवानी, सुरेखा पाठक एवं हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।