कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष ने ली ब्लॉक अध्यक्षओं की बैठक संगठन को मजबूत करने दिए टिप्स
कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष ने ली ब्लॉक अध्यक्षओं की बैठक संगठन को मजबूत करने दिए टिप्स
कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह अध्यक्षता एवं बहोरीबंद विधानसभा प्रभारी दुर्गेश पटेल की उपस्थिति में स्लीमानाबाद में मंगलवार को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों की एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को कहा गया है। वहीं ब्लाक कार्यकारणी की सूची को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने पर जोर दिया गया। साथ ही ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को जिला पदाधिकारियों से बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया गया।वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जन आंदोलनों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांव गांव तक पहुंचने की रुपरेखा तैयार की गई। बैठक में स्लीमनबाद अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, बहोरीबंद अध्यक्ष नरेंद्र सैनी,बिलहरी अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी,बाकल अध्यक्ष संतोष पटेल,रीठी ब्लाक अध्यक्ष नदीम खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

