अक्टूबर 2026 व्रत-त्योहारों की संपूर्ण लिस्ट: इंदिरा एकादशी, शारदीय नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक देखें तिथियां

अक्टूबर 2026 व्रत-त्योहारों की संपूर्ण लिस्ट: इंदिरा एकादशी, शारदीय नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक देखें तिथियां
धर्म एवं संस्कृति: अक्टूबर 2026 का महीना धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने पितृपक्ष के समापन के साथ ही शारदीय नवरात्रि, विजयादशमी (दशहरा), शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे देश के सबसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे।
इसके अलावा पूरे महीने में इंदिरा एकादशी, पापांकुशा एकादशी, प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि जैसे कई प्रमुख उपवास भी रखे जाएंगे।
अक्टूबर 2026 के सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची
| तिथि | दिन | व्रत / त्योहार |
| 01 अक्टूबर 2026 | गुरुवार |
षष्ठी श्राद्ध |
| 02 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार |
सप्तमी श्राद्ध, रोहिणी व्रत, गांधी जयंती |
| 03 अक्टूबर 2026 | शनिवार |
जीवित्पुत्रिका व्रत (जीतिया), अष्टमी श्राद्ध, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, कालाष्टमी |
| 06 अक्टूबर 2026 | मंगलवार |
इंदिरा एकादशी
|
| 08 अक्टूबर 2026 | गुरुवार |
प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष), मासिक शिवरात्रि |
| 10 अक्टूबर 2026 | शनिवार |
आश्विन (सर्वपितृ) अमावस्या |
| 11 अक्टूबर 2026 | रविवार |
शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना
|
| 16 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार |
कल्पारम्भ, सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी |
| 17 अक्टूबर 2026 | शनिवार |
नवपत्रिका पूजा, तुला संक्रांति |
| 19 अक्टूबर 2026 | सोमवार |
दुर्गा महाअष्टमी पूजा, दुर्गा महानवमी पूजा, संधि पूजा |
| 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार |
विजयादशमी (दशहरा), शरद नवरात्रि पारणा |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार |
दुर्गा विसर्जन |
| 22 अक्टूबर 2026 | गुरुवार |
पापांकुशा एकादशी
|
| 23 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार |
प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) |
| 25 अक्टूबर 2026 | रविवार |
शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार |
आश्विन पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मीकि जयंती |
| 29 अक्टूबर 2026 | गुरुवार |
करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी |
शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा तिथि विवरण (11 से 20 अक्टूबर)
- 11 अक्टूबर (रविवार): घटस्थापना एवं मां शैलपुत्री पूजा (प्रतिपदा)
- 12 से 15 अक्टूबर: द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी एवं पंचमी तिथि की पूजा
- 16 अक्टूबर (शुक्रवार): षष्ठी तिथि, कल्पारम्भ एवं बंगाल दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत
- 17 अक्टूबर (शनिवार): महासप्तमी, नवपत्रिका पूजा
- 18-19 अक्टूबर (सोमवार): दुर्गा महाअष्टमी एवं महानवमी पूजा
- 20 अक्टूबर (मंगलवार): विजयादशमी/दशहरा एवं नवरात्रि पारणा
अक्टूबर 2026 के मुख्य ग्रह गोचर (Planetary Transits)
अक्टूबर महीने में तीन बड़े ग्रहों की चाल में भी बदलाव देखने को मिलेगा:
- 03 अक्टूबर 2026: शुक्र देव अपनी स्वराशि तुला में वक्री होंगे।
- 17 अक्टूबर 2026: सूर्य देव का तुला राशि में प्रवेश (तुला संक्रांति) होगा।
- 31 अक्टूबर 2026: देवगुरु बृहस्पति (Jupiter) का सिंह राशि में गोचर होगा।








