Latest
कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, 39 रुपये बढ़ी कीमत, जानें घरेलू गैस की नई दरें
कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, 39 रुपये बढ़ी कीमत, जानें नई दरें
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने शनिवार को 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की. संशोधित दरों के अनुसार, कीमतों में आज से 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. बढ़ोतरी के साथ अब दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1691.50 रुपये में मिलेगा.








