katniLatest

katni पुलिस की सराहनीय पहल, 14 जून को नेत्र शिविर का आयोजन, एसपी अभिजीत रंजन ने की लाभ लेने की अपील

katni पुलिस की सराहनीय पहल, 14 जून को नेत्र शिविर का आयोजन, एसपी अभिजीत रंजन ने की लाभ लेने की अपील

katni कटनी पुलिस की सराहनीय पहल के चर्चे हैं। दरअसल कल 14 जून को पुलिस विभाग के सायबर सेल के द्वारा एक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन पुलिस लाइन में किया जा रहा है।

सम्भवतः यह पहला मौका है जब पुलिस ऐसे किसी शिविर के माध्यम से जनता लो लाभ देने का स्तुत्य कार्य कर रही है। इस पहल तथा इसके मार्गदर्शक पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन की चर्चा अन्य जिलों में भी है।

सायबर सेल प्रभारी उदयभान मिश्रा ने बताया कि नेत्र शिविर एसपी श्री रंजन के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर दादा वीरेंद्रपुरी नेत्र संस्थान देवजी नेत्रालय के सहयोग से आयोजित होगा। शिविर में नेत्र जांच तथा मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी किया जाएगा।

रक्षित निरीक्षक तथा सायबर सेल शिविर में तमाम व्यवस्थाओं को देखेगा। निः संदेह यह एक ऐसा कार्य है जो पुलिस ही नहीं आम जन के लिए भी स्तुत्य है। कल14 जून को पुलिस लाइन में इसका सुबह शुभारंभ किया जाएगा।

IMG 20240613 WA0037

एसपी अभिजीत रंजन ने की लाभ लेने की अपील

Back to top button