Latestमध्यप्रदेश

College Re Open मध्य प्रदेश में गुरुवार से फिर शुरू होगी कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया

College Reopen Higher Education Department भोपाल । उच्च शिक्षा विभाग की यूजी और पीजी कक्षाओं में प्रवेश से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार नौ अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चलेगी।

बुधवार को कालेजों को उनके पाठ्यक्रम और सीट में बढ़ोतरी कर उसे अपडेट करने के लिए पोर्टल विभाग ने खोल दिया है। गुरुवार शाम तक यह जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जा सकेगी।

विभाग ने कालेज की मौजूदा सीटों में 15 फीसद का इजाफा कर दिया है। ऐसे में सीटें भरने से जिन कालेज में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा था, अब उनमें भी प्रवेश मिलेगा।

इसी तरह 30 फीसद तक सीटें बढ़ाने का अधिकार संबंधित कालेज प्राचार्य के पास रहेगा। इससे ज्यादा सीटें बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा आयुक्त की अनुमति लेनी होगी। विद्यार्थियों के लिए कालेजों में प्रवेश का अंतिम अवसर रहेगा।

इसके बाद इस साल कालेजों में प्रवेश के लिए कोई प्रक्रिया नहीं चलेगी। विभाग का मानना है कि अब भी करीब ऐसे एक लाख विद्यार्थी हैं जो कालेजों में प्रवेश से वंचित हैं। इनमें स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 12वीं और रुक जाना नहीं योजना में पास हुए विद्यार्थी शामिल हैं।

Back to top button