
कलेक्टर का आदेश: प्रत्येक माह एक तारीख को वेतन भुगतान करें। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशानुसार समस्त अधिकारियों कर्मचारियों के वेतन आहरण हेतु देयक जिला कोषालय कार्यालय में प्रत्येक माह की 25 तारीख तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। ताकि वेतन का भुगतान प्रत्येक माह की एक तारीख को किया जा सके। कलेक्टर श्री यादव नें जिला कोषालय अधिकारी को प्रत्येक माह की 5 तारीख को वेतन आहरण संबंधी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।








