कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं को दिया प्रेरणादायक संदेश,विद्यार्थी तनाव मुक्त,निडर होकर लिखें प्रश्नों के उत्तर- कलेक्टर श्री तिवारी,कल से शुरू हो रही 12वीं बोर्ड की परीक्षा

कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं को दिया प्रेरणादायक संदेश,विद्यार्थी तनाव मुक्त,निडर होकर लिखें प्रश्नों के उत्तर- कलेक्टर श्री तिवारी,कल से शुरू हो रही 12वीं बोर्ड की परीक्ष
कटनी।माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कलेक्टर आशीष तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए संदेश दिया है ।उन्होंने छात्रों से कहा कि वे परीक्षा को किसी डर या तनाव के रूप में न देखें, बल्कि परीक्षा का आत्मविश्वास और शांति के साथ सामना करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा में बिना किसी डर और तनाव के प्रश्नों के उत्तर दें, परीक्षा जीवन का केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं, अपनी पूरी तैयारी और मेहनत पर भरोसा रखें, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और शांत मन से पेपर हल करें।
कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि छात्र अपने मनोबल को ऊंचा रखें, समय प्रबंधन पर ध्यान दें और परीक्षा को एक सकारात्मक अवसर के रूप में लें। कलेक्टर ने प्राचार्यों और शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने और उनका उत्साह बढ़ाने में सक्रिय सहयोग करें।
कलेक्टर ने सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी मेहनत और लगन अवश्य रंग लाएगी। परीक्षा के दौरान स्वस्थ रहें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। कलेक्टर ने छात्रों से अनुचित साधनों का उपयोग नहीं करने की समझाइश देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।
उल्लेखनीय है कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से प्रारंभ होने वाली है।








