katniLatestमध्यप्रदेश
अचानक प्रसूता वार्ड निरिक्षण करने पहुंचे कलेक्टर अवि प्रसाद
अचानक प्रसूता वार्ड निरिक्षण करने पहुंचे कलेक्टर*

कटनी-कलेक्टर अवि प्रसाद ने आज जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां भर्ती प्रसूताओं से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी की।
कलेक्टर के निरीक्षण के दैरान सिविल सर्जन सतवंत वर्मा, सीएमएचओ आरके अठ्या सहित प्रसूतिका वार्ड का नर्सिग स्टाफ और डॉक्टर मौजूद रहें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां आने वाली महिलाओं को पर्याप्त सुविधाएं देने निर्देशित किया है।
उल्लेखनीय है कि जिले मातृ-शिशु मृत्यु दर रोकने कलेक्टर ने विशेष प्रयास करते हुए यहां व्यवस्ताए दुरुस्त की गई ताकि इस दर को रोका जा सके। समय-समय पर कलेक्टर प्रसूतिका वार्ड में निरीक्षण करने पहुचते है।








